बेंगलुरु में फ्लाईओवर पर ट्रैफिक के कारण कैब छोड़कर पैदल ही घर लौटे कर्मचारी
बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते बुधवार शाम इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ट्रैफिक के कारण कई कर्मचारियों को ऑफिस की कैब व बस छोड़कर पैदल घर जाना पड़ा। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने जलभराव के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी फ्लाईओवर का एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया था।
read more at Hindustan Times


