Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान, पता बदलने की फीस खत्म होने समेत जल्द हो सकते हैं बड़े बदलाव

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 22 October, 2026
सड़क परिवहन मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में बदलाव का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत सुरक्षित ड्राइविंग ट्यूटोरियल के असेसमेंट में पास होने के लिए न्यूनतम अंक 60% से 75% करने और आधार से ऑनलाइन सत्यापन के ज़रिए मिलने वाली कुछ लाइसेंस सेवाओं और नाम-पता बदलने जैसी सेवाओं पर भी शुल्क माफ करने की बात है।