पाइपलाइन की खुदाई करते हुए शख्स को सही सलामत मिला 28 साल पुराना जलजीरा का पैकेट
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पाइपलाइन की खुदाई के दौरान मिला 28-साल पुराना जलजीरा का पैकेट दिखा रहा है। पैकेट में निर्माण तिथि मार्च 1997 लिखी हुई है जबकि पैकेट सही सलामत नज़र आ रहा है। वीडियो में शख्स 'इस प्लास्टिक का कुछ नहीं बिगड़ा, इसलिए प्लास्टिक इस्तेमाल ना करें' कहता सुनाई दिया।
read more at Hindustan Times


