Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बॉम्बे HC ने 'या अल्लाह रसगुल्ला दही भल्ला' कहने पर भारती व शेखर सुमन पर दर्ज FIR की रद्द

short by Priyanka Verma / on Friday, 1 May, 2026
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कॉमेडियन भारती सिंह और ऐक्टर शेखर सुमन के खिलाफ 2010 में दर्ज एफआईआर रद्द कर दी है। यह एफआईआर एक शो में उनके द्वारा 'या अल्लाह! रसगुल्ला! दही भल्ला!' जैसे शब्द कहने पर दर्ज हुई थी। कोर्ट ने कहा, "किसी कॉमेडी ऐक्ट में सिर्फ खाने की चीज़ों का ज़िक्र करना धर्म का अपमान नहीं माना जा सकता।"