'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग के दौरान भावुक हुए विशाल जेठवा, मां ने लगाया गले
मुंबई में सोमवार को फिल्म 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग के दौरान ऐक्टर विशाल जेठवा पैपराज़ी को पोज़ देते समय भावुक हो गए जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान उनकी मां प्रीति जेठवा ने उन्हें आकर गले लगाया और संभालने की कोशिश की। इस फिल्म में विशाल के साथ जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर नज़र आएंगे।
read more at इंडिया टीवी


