'राजा हिंदुस्तानी' में करिश्मा व आमिर का किसिंग सीन 3 दिन में शूट किया गया था: निर्देशक
निर्देशक धर्मेश दर्शन ने बताया है कि फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर खान और करिश्मा कपूर का किसिंग सीन 3 दिनों में शूट किया गया था। धर्मेश ने कहा कि करिश्मा की मां बबिता कपूर तीनों दिन सेट पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा, "निर्माता चाहते थे कि किसिंग सीन को पोस्टर पर दिखाया जाए लेकिन मैंने 'इसकी अनुमति नहीं दी'।"


