NIA ने टेरर फंडिंग को लेकर दिल्ली, J&K व 3 राज्यों में 22 जगहों पर मारा छापा
एनआईए की टीमों ने शनिवार को टेरर फंडिंग के मामले में दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और असम की 22 जगहों पर छापेमारी की। रिपोर्ट्स हैं कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एनआईए ने मामले में महाराष्ट्र में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
read more at Times Now नवभारत


