महाराष्ट्र FDA ने फोर्टिस अस्पताल की रसोई का लाइसेंस किया रद्द, कॉकरोच व फफूंद मिली थी
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मुलुंड स्थित फोर्टिस अस्पताल में रसोई चलाने वाली सोडेक्सो इंडिया सर्विसेज का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। निरीक्षण में कॉकरोच, ड्रेनेज में खाने का कचरा, फंगस लगे कंटेनर और जंग लगे चाकू मिले थे। FDA ने महाराष्ट्र में 25-खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द किए जिनमें सोफिया कॉलेज कैंटीन और जनता बेकरी भी है।
read more at Newsbytesapp


