Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्ट्रेलिया का पहला घरेलू रॉकेट लॉन्च होने के 14 सेकेंड बाद ही हुआ दुर्घटनाग्रस्त

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 30 July, 2025
ऑस्ट्रेलिया का पहला घरेलू ऑर्बिटल रॉकेट बुधवार को लॉन्च होने के 14 सेकेंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसे गिल्मर स्पेस टेक्नोलॉजीज़ द्वारा तैयार किया गया था व इसका नाम एरिस था जो क्वींसलैंड के बोवेन शहर से लॉन्च हुआ था। रॉकेट की ऊंचाई 23 मीटर थी और इसे एक टेस्ट फ्लाइट के तौर पर भेजा गया था।