20 दिसंबर को खुलेगा वेंटिव हॉस्पिटैलिटी का ₹1600 करोड़ का IPO, ₹610-₹643 है प्राइस बैंड
वेंटिव हॉस्पिटैलिटी का ₹1600 करोड़ का आईपीओ 20 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 24 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹610-₹643 प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। आईपीओ के तहत ₹1600 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे। बकौल कंपनी, आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज़ भुगतान के लिए किया जाएगा।
read more at भाषा


