Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'भगवान राम अपने भाई के नहीं हुए तो हमारे क्या होंगे' चंपत राय के कथित पुराने बयान पर छिड़ा विवाद

short by खुशी / on Wednesday, 15 July, 2026
अयोध्या में रामजानकी मंदिर के महंत संत दास ने राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी है। उन्होंने एक कथित पुराने इंटरव्यू का हवाला दिया जिसमें चंपत राय 'हमको रामराज्य नहीं चाहिए...भगवान राम भाई लक्ष्मण के नहीं हुए तो हमारे क्या होंगे' कहते दिखे।