Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों लाखों में बिकती है पश्मीना शॉल, इसकी ऊन में ऐसा क्या है खास?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 28 November 2026
पश्मीना शॉल लाखों रुपये तक में बिकती है क्योंकि इसकी ऊन बेहद दुर्लभ और मुलायम होती है। यह लद्दाख में पाई जाने वाली चांगथांगी बकरी के शरीर के अंदरूनी बालों से मिलती है। इसके रेशे महज़ 12-16 माइक्रोन मोटे होते हैं। हर बकरी से सीमित ऊन मिलती है और शॉल बनाने में महीनों की हाथों की मेहनत लगती है।