Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिना ऑपरेशन और बिना बेहोश किए मरीज़ की सांस की नली से निकाला गया स्क्रू

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 30 April, 2026
उदयपुर (राजस्थान) के डॉक्टरों ने एक चुनौतीपूर्ण मामले को सफलतापूर्वक संभालते हुए बिना ऑपरेशन और बिना बेहोश किए मरीज़ की सांस की नली से 32 एमएम का स्क्रू निकाला है। मरीज़ ने गलती से स्क्रू निगल लिया था जो सीधे उसके दाएं फेफड़े की श्वास नली में फंस गया था। डॉक्टरों ने इसके लिए फ्लेक्सिबल ब्रोंकोस्कोपी तकनीक का इस्तेमाल किया।