Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अप्रैल-सितंबर में देश का कागज़ और पेपरबोर्ड का आयात 3.5% बढ़कर हुआ 9.92 लाख टन

short by मनीष झा / on Wednesday, 20 November, 2024
भारतीय कागज़ निर्माता संघ (आईपीएमए) ने बताया है कि अप्रैल-सितंबर 2024 में कागज़ और पेपरबोर्ड का आयात 3.5% बढ़कर 9.92 लाख टन हो गया है। आईपीएमए के मुताबिक, 2023-24 में इन उत्पादों का आयात 34% बढ़कर 19.3 लाख टन रहा था। बकौल आईपीएमए, अप्रैल-सितंबर 2024 के दौरान चीन से कागज़ और पेपरबोर्ड का आयात 44% बढ़ा है।
read more at भाषा