यूपी में युवक ने तमंचे से केक काटकर 'तू सिखावेगी तमीज़' गाने पर बनाई रील, पुलिस ने लिया संज्ञान
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में तमंचे से केक काटकर फायरिंग करते हुए 'तू सिखावेगी तमीज़ हम बड़े बदतमीज़' गाने पर बनाई गई एक युवक की रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वीडियो में वहां कुछ अन्य लड़के भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


