केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, समाधि पूजा के बाद बाबा को दी गई विदाई
केदारनाथ धाम के गर्भगृह के कपाट बुधवार सुबह 6 बजे समाधि पूजा और वैदिक मंत्रोच्चार के बाद 6 महीने के लिए बंद कर दिए गए। भारतीय सेना के 15 जवानों ने बैंड की धुनों के साथ बाबा केदार को विदाई दी। अब उनकी पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी, जहां 6 महीने तक शीतकालीन पूजा होगी।
read more at Tv9hindi


