पीएम मोदी ने बिहार में ₹12,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम चंपारण (बिहार) में करीब ₹12,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें 109 किलोमीटर लंबी मुज़फ्फरपुर-मोतिहारी एलपीजी पाइपलाइन का उद्घाटन और बेतिया रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। साथ ही पीएम मोदी ने नरकटियागंज-गौनाहा और रक्सौल-जोगबनी के बीच 2 नई ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई।
read more at हिन्दुस्तान


