बिहार के बाद बंगाल में होगा SIR, अधिकारियों की आज से शुरू होने जा रही ट्रेनिंग
बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी में है। बकौल रिपोर्ट्स, इसको लेकर राज्यभर के सहायक ज़िला मजिस्ट्रेट और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को आज से (मंगलवार) प्रशिक्षित किया जाएगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल, अतिरिक्त CEO दिब्येंदु दास और अरिंदम नियोगी इस ट्रेनिंग सत्र का नेतृत्व करेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


