गाज़ियाबाद में तेज़ रफ्तार ऐम्बुलेंस ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, 2 की मौत और 3 घायल
गाज़ियाबाद (यूपी) में शनिवार देर रात एक तेज़ रफ्तार ऐम्बुलेंस ने स्कूटर और बाइक सवार 5 कांवड़ियों को टक्कर मार दी जिसमें 2 की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। कांवड़िये जल लेने हरिद्वार की ओर जा रहे थे और हादसे में वे उछलकर सड़क पर जा गिरे। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
read more at इंडिया टीवी


