Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किडनी बेचकर महिला ने कर्नाटक में चुकाया लोन, अब बेटियों की किडनी बेचने को किया जा रहा मजबूर

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 25 January 2025
कर्नाटक की एक 46-वर्षीय महिला ने बताया है कि पति की मौत के बाद उसका लोन चुकाने के लिए उसने ₹2.5 लाख में एक किडनी बेच दी थी। बकौल महिला, जिसने किडनी बेचने में मदद की थी वह पैसे वापस मांगते हुए उसकी दोनों बेटियों की किडनी बेचने को मजबूर कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।