एक्सपर्ट ने बताया क्यों एमपॉक्स के मरीज़ों को दी जा रही है स्मॉलपॉक्स की वैक्सीन?
सीके बिड़ला अस्पताल की डॉ. मनीषा अरोड़ा के मुताबिक, एमपॉक्स के कुछ मरीज़ों को स्मॉलपॉक्स वैक्सीन दी जा रही है क्योंकि दोनों बीमारियां एक वायरस फैमिली की हैं। एमपॉक्स, मंकीपॉक्स वायरस से जबकि स्मॉलपॉक्स, वैरिओला वायरल से होता है। बकौल मनीषा, दोनों वायरस में समानता होने के चलते स्मॉसपॉक्स वैक्सीन, एमपॉक्स से कुछ हद तक सुरक्षा देने में सक्षम है।


