पेरिस ओलंपिक्स की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी, सामने आई तस्वीर
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ पेरिस ओलंपिक्स 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए जिनकी तस्वीर सामने आई है। गौरतलब है कि नीता अंबानी को हाल ही में भारत से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुना गया था। वहीं, अंबानी दंपति ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात की।
read more at ABP न्यूज़


