बिहार शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ का हुआ तबादला, मिली नई ज़िम्मेदारी
बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव व आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ का ट्रांसफर हो गया है। सामान्य प्रशासन द्वारा शनिवार शाम जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, अब आईएएस अधिकारी डॉ. बी राजेंद्र को शिक्षा विभाग के एसीएस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, एस सिद्धार्थ को बिहार विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है।
read more at बिहार सरकार


