Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईडी के फर्ज़ी अफसर बनकर 4 लोगों ने यूपी में कारोबारी के घर में मारा छापा, शक होने पर भागे

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 31 August, 2024
मथुरा (यूपी) में शुक्रवार को 4 लोगों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर एक कारोबारी के घर में छापा मारा। वहीं, एक दारोगा के थाने का नाम गलत बताने पर कारोबारी को उन लोगों पर शक हुआ और उसके शोर मचाने पर चारों लोग फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश की जा रही है।