गुजरात में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बंगले पर गिरी क्रेन
गुजरात के सूरत में गुरुवार शाम को मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ी क्रेन एक बंगले पर गिर गई जिससे बंगले का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में तीन कारों के परखच्चे उड़ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान क्रेन ऑपरेटर को चोटें आईं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at Times Now नवभारत


