Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेरे वीडियो को Big B से ज्यादा व्यूज़ मिलते हैं लेकिन मुझे काम नहीं मिलता: बनराकस फेम दुर्गेश

short by ऋषि राज / on Sunday, 30 March 2025
'पंचायत' सीरीज़ में 'बनरकास' का किरदार निभाने वाले अभिनेता दुर्गेश कुमार ने कहा है कि उनके यूट्यूब वीडियो को अमिताभ बच्चन (बिग बी) के वीडियो से ज़्यादा व्यूज़ मिलते हैं लेकिन उन्हें काम नहीं मिलता है। उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता कि इंडस्ट्री कैसे काम करती है...मैं काम करता रहता हूं...लेकिन कोई बड़ा प्रोडक्शन हाउस मुझे कास्ट नहीं करता है।"
read more at Mid-Day