जिस विमान से भारत आई थीं शेख हसीना, उसने अगले पड़ाव के लिए हिंडन एयरबेस से भरी उड़ान: रिपोर्ट
'एएनआई' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बांग्लादेशी वायु सेना के विमान C-130J ने मंगलवार सुबह 9 बजे गाज़ियाबाद (यूपी) स्थित हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी और यह अगले डेस्टिनेशन की तरफ बढ़ रहा है। इसी विमान से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत आई थीं। बकौल रिपोर्ट्स, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।
read more at X (formerly Twitter)


