मौसम विभाग ने बिहार के 6 ज़िलों के लिए जारी किया कोहरे का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पटना केंद्र ने 23 नवंबर के लिए बिहार के 6 ज़िलों में कोहरे छाने को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक, इन 6 ज़िलों में भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और बक्सर शामिल हैं। आईएमडी ने आगे बताया कि बिहार के बाकी ज़िलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
read more at IMD


