Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

7वें फ्लाइट टेस्ट में अंतरिक्ष में फटा मस्क का 'स्टारशिप', आसमान में दिखाई दिए अवशेष

short by रौनक राज / on Friday, 17 January, 2025
अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसX द्वारा निर्मित दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली रॉकेट 'स्टारशिप' शुक्रवार को अपने 7वें फ्लाइट टेस्ट में फट गया। एक वीडियो में रॉकेट 'स्टारशिप' के अवशेष आसमान में दिखाई दे रहे हैं। टेक्सस (अमेरिका) से लॉन्च किए जाने के कुछ ही मिनट बाद स्पेसX का 'स्टारशिप' से संपर्क टूट गया था।
read more at Reuters