Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी के पास नेहरू जैसा जनादेश नहीं है: टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय

short by मनीष झा / on Sunday, 9 June, 2024
पश्चिम बंगाल के कोलकाता उत्तर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा है, "लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में कुछ समर्थन दिया है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के पास जवाहरलाल नेहरू की तरह जनादेश नहीं है।" गौरतलब है कि बंद्योपाध्याय को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता के रूप में फिर से चुना गया है।