करियर के शुरुआती आंकड़ों में सचिन से बेहतर बल्लेबाज़ हैं हैरी ब्रूक: ग्रेग चैपल
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्रेग चैपल ने इंग्लैंड के बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए कहा है कि ब्रूक करियर के शुरुआती आंकड़ों में सचिन से बेहतर लगते हैं। उन्होंने कहा, "सचिन ने शुरुआती 15 टेस्ट में लगभग 40 की औसत से 837 रन बनाए थे। वहीं, ब्रूक ने करीब 60 की औसत से 1378 रन बनाए।"
read more at हिन्दुस्तान


