अब स्ट्राइक रेट के सवाल पर तिलमिलाए बाबर आज़म, बोले- मुंह उठाकर नहीं मार सकते
पाकिस्तान प्रीमियर लीग (पीएसएल) में पेशावर ज़ल्मी के कप्तान बाबर आज़म प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्ट्राइक रेट से जुड़े सवाल पर भड़क उठे। उन्होंने कहा, "अलग नंबर पर अलग तरह से बल्लेबाज़ी करनी पड़ती है...आप मुंह उठा कर शॉट नहीं मार सकते।" इससे पहले वह विराट कोहली से तुलना किए जाने से जुड़े सवाल पर तिलमिला उठे थे।
read more at इंडिया टीवी


