यूपी में संत प्रेमानंद महाराज को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार देर शाम संत प्रेमानंद महाराज को सीने में दर्द होने के बाद राम कृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकौल रिपोर्ट्स, चेकअप के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और उनका स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है। दरअसल, वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी डायलिसिस भी होती रहती है।
read more at हिन्दुस्तान


