गुजरात में खाई में गिरी 70 लोगों को ले जा रही लग्ज़री बस, 2 बच्चों की हुई मौत
सापुतारा (गुजरात) में रविवार को सूरत जा रही एक लग्ज़री बस गहरी खाई में गिर गई जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, बस में करीब 70 यात्री सवार थे। बकौल रिपोर्ट, सड़क पर ओवरटेक के दौरान बस चालक ने नियंत्रण खो दिया था जिसके बाद बस सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकराकर खाई में जा गिरी।
read more at News18 हिंदी


