'द ब्लफ' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीर
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। प्रियंका को स्टंट सीक्वेंस की शूटिंग करते वक्त गले में कट लग गया जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। उन्होंने स्टोरी में लिखा, "ओह मेरी जॉब में पेशेवर खतरा।" प्रियंका ने जून में ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी।
read more at इंडिया टीवी


