Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंस्टा पर वीडियो लाइक कर पैसे कमाने का लालच देकर चंडीगढ़ में महिला से हुई लाखों की ठगी

short by रघुवर झा / on Monday, 31 March 2025
इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक कर पैसे कमाने का लालच देकर चंडीगढ़ की एक महिला से ₹5.69 लाख की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। ठगों ने वॉट्सऐप पर मेसेज भेजकर महिला से संपर्क किया था और रोज़ ₹4,000 से ₹8,000 तक कमाने का ऑफर दिया था। पीड़िता ने चंडीगढ़ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।