IRDAI ने हेल्थ क्लेम में गड़बड़ी को लेकर ICICI लोम्बार्ड समेत 8 बीमा कंपनी को भेजा नोटिस
रिपोर्ट के मुताबिक, बीमा नियामक प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में गड़बड़ी को लेकर आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, एचडीएफसी एर्गो, मणिपालसिग्ना, स्टार हेल्थ, निवा बूपा, टाटा एआईजी, केयर हेल्थ और न्यू इंडिया एश्योरेंस को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। बकौल रिपोर्ट, जांच में इनकी क्लेम प्रक्रिया में खामियां पाई गईं। कंपनियों ने कहा कि वे जांच में सहयोग कर रही हैं।
read more at NewsBytes


