Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

थलसेना, नौसेना, वायुसेना ने अरुणाचल प्रदेश में किया 'पूर्वी प्रहार' संयुक्त अभ्यास

short by तृप्ति भण्डारी / on Tuesday, 19 November, 2024
एक रक्षा प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि थलसेना, नौसेना और वायुसेना ने शि-योमी (अरुणाचल प्रदेश) में संयुक्त अभ्यास 'पूर्वी प्रहार' किया। प्रवक्ता के अनुसार, चार दिवसीय अभ्यास ने खुफिया जानकारी जुटाने, निगरानी और तैनाती में संयुक्त ढांचों की प्रभावशीलता को प्रमाणित किया। पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने सैनिकों द्वारा प्रदर्शित सटीकता की सराहना की।
read more at भाषा