तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने बेटे उदयनिधि को डिप्टी सीएम बनाने के दिए संकेत
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को अपने बेटे उदयनिधि स्टालिन को उप-मुख्यमंत्री बनाने व मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत दिए। स्टालिन ने पत्रकारों द्वारा मंत्रिमंडल में फेरबदल और उदयनिधि को उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा, "कोई निराशा नहीं होगी, बदलाव होगा।" उदयनिधि फिलहाल राज्य के खेल मंत्री हैं।
read more at भाषा


