यूपी में खेलते समय बच्चे के गले में फंसी रस्सी को अन्य बच्चों ने खींचा, दम घुटने से हुई मौत
प्रतापगढ़ (यूपी) में रविवार को खेलते समय एक 10 वर्षीय बच्चे के गले में फंसी रस्सी को कथित तौर पर अन्य बच्चों ने खींच लिया जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। वहीं, बेटे का शव देखकर उसका पिता बेसुध होकर गिर पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
read more at हिन्दुस्तान


