उदयपुर में चाकूबाज़ी की घटना में जान गंवाने वाले छात्र का कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार
उदयपुर (राजस्थान) में चाकूबाज़ी की घटना में घायल 10वीं के छात्र देवराज की मौत के बाद मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में शव यात्रा निकाली गई व छात्र के पिता ने शव को मुखाग्नि दी। घटना को लेकर तनाव के मद्देनज़र ज़िले में आज भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


