Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐसे आयोजनों में अधिकतम योजना और देखभाल की ज़रूरत: महाकुंभ में भगदड़ को लेकर ममता

short by मनीष झा / on Wednesday, 29 January 2025
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ (प्रयागराज) में हुई भगदड़ को लेकर 'X' पर लिखा है, "भगदड़ में कम-से-कम 15 लोगों की मौत होने पर मुझे दुख है।" उन्होंने लिखा, "गंगासागर मेले के आयोजन से मुझे यह सीख मिली कि लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने और तीर्थयात्रियों के जीवन से संबंधित मामलों में योजना-देखभाल अधिकतम होनी चाहिए।"
read more at भाषा