Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्मोकिंग के बाद भूरा कफ आना क्या हो सकता है फेफड़ों के कैंसर का लक्षण? डॉक्टर ने बताया सच

short by Priyanka Verma / on Friday, 13 February, 2026
थोरेसिक सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर जितेश राजपुरोहित के अनुसार, स्मोकिंग के कारण भूरे रंग का कफ आना कैंसर का कारण नहीं होता। बकौल डॉक्टर, कई लोगों में यह समस्या इसलिए दिखती है क्योंकि फेफड़े जमा टार, धुएं के कण और पुराने म्यूकस को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। भूरा कफ लगातार बना रहे या बढ़े तो इसे नज़रअंदाज़ नहीं करें।