यूपी में 20 वर्षीय युवती का पेड़ से लटका मिला शव, पीछे से बंधे थे दोनों हाथ
बलिया (यूपी) में रविवार को 20-वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। युवती के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे और पैर ज़मीन से करीब 6 फीट ऊपर थे। युवती के पिता उसकी मां का इलाज कराने लखनऊ गए थे और वह घर में 2 दिन से अकेली थी। वहीं, युवती की अगले महीने शादी होनी थी।
read more at हिन्दुस्तान


