भारत यात्रा से पहले पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अराघची
भारत की अपनी यात्रा से पहले ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची सोमवार को एक दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे। 'रेडियो पाकिस्तान' के मुताबिक, अराघची पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी, प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और उप-प्रधानमंत्री मोहम्मद इशाक डार के साथ अहम बैठक करेंगे। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।
read more at दिप्रिंट


