Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मोहम्मद यूसुफ ने निजी कारणों के चलते पाक के राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद से दिया इस्तीफा

short by मनीष झा / on Sunday, 29 September, 2024
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने निजी कारणों के चलते पाकिस्तान के राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "पाकिस्तानी टीम की सेवा करना मेरे लिए शानदार रहा। मुझे पाकिस्तान क्रिकेट के विकास और सफलता में योगदान देने पर गर्व है।" बताया जा रहा है कि युसूफ अपनी आलोचनाओं से खुश नहीं थे।
read more at भाषा