Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में मृत अधिकारी का कर दिया गया ट्रांसफर, ट्रोल होने पर रद्द किया गया आदेश

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 28 September, 2024
छतरपुर (मध्य प्रदेश) की हरपालपुर नगर परिषद द्वारा एक मृत अधिकारी का ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। दरअसल, विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में नगर परिषद में पदस्थ रहे सहायक राजस्व निरीक्षक सुनील तिवारी का तबादला टीकमगढ़ की लिधौराखास नगर परिषद कर दिया गया था। हालांकि, मामला तूल पकड़ने के बाद आदेश निरस्त कर दिया गया।