Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टैक्सपेयर्स के लिए खुशखबरी! रिफंड में नहीं होगी देरी, TDS कैलकुलेशन की गलती फटाफट होगी ठीक

short by Aakanksha / on Monday, 10 November 2025
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने रिफंड में देरी कम करने और टीडीएस/ब्याज की कैलकुलेशन में छोटी-छोटी गलतियों को तुरंत सुधारने की व्यवस्था की है। सीबीडीटी ने बेंगलुरू के आयकर आयुक्त (सीपीसी) को अधिकार दिया और अब सीपीसी सीधे वह छोटी-बड़ी गणनात्मक और लेखांकन की गलतियां ठीक कर सकेगा जो पहले एओ के माध्यम से लंबी प्रक्रिया से गुज़रती थीं।