बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को मारी गई गोली
बेगूसराय (बिहार) में गुरुवार देर रात केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी के रिश्तेदार मालिक सहनी पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। उनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। सहनी के अनुसार, 2 दिन पहले उनकी दुकान पर बेटे का कुछ लोगों से विवाद हुआ था।
read more at Live Hindustan


