यह कायरतापूर्ण हमला है, हमारे धर्म में ये नहीं सिखाया जाता: पहलगाम हमले पर इमरान हाशमी
ऐक्टर इमरान हाशमी ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) आतंकी हमले को लेकर कहा है कि यह एक कायरतापूर्ण हमला है। उन्होंने कहा, "बेशक आतंकवाद का कभी कोई धर्म नहीं होता, उनकी एक विकृत विचारधारा होती है। हमारे धर्म में ये कभी नहीं सिखाया जाता।" उन्होंने आग्रह किया कि इस हमले का इस्तेमाल धार्मिक नफरत को भड़काने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।


